बुलंदशहर, फरवरी 17 -- सीबीएसई की हाईस्कूल की परीक्षा देने के लिए परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थी पहुंचे। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल तैनात रहा। मंगलवार की सुबह 10 बजे से खुर्जा के महाराजा अग्रसैन पब्लिक स्कूल सहित अन्य सीबीएसई परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल के परीक्षार्थी पहुंचे। जहां पर कतारबद्ध होकर परीक्षार्थियों ने केंद्रों में प्रवेश किया। सभी परीक्षार्थियों का प्रवेश पत्र देखकर केंद्र में प्रवेश दिया गया। इस दौरान परीक्षार्थियों की तलाशी भी ली गई। 10:30 बजे के बाद परीक्षा शुरू हुई है। बता दें कि हाईस्कूल की गणित की परीक्षा हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...