मोतिहारी, फरवरी 26 -- मोतिहारी,निप्र। सीबीएसई दसवीं बोर्ड की परीक्षा बुधवार को शांतिपूर्ण रही। परीक्षा 13 केंद्रों पर आयोजित हो रही है। परीक्षा एक पाली में सुबह 10:30 बजे से अपराह्न 1:30 बजे तक हो रही है। आज विज्ञान विषय की परीक्षा होने के कारण परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की भीड़ रही। विज्ञान के प्रश्नों ने उलझाया: परीक्षा देकर निकल रहे परीक्षार्थियों के चेहरे पर मिला जुला भाव था। अधिकतर छात्रों ने विज्ञान के प्रश्नों को मुश्किल बताया। इस दौरान 80 अंकों की परीक्षा हुई। परीक्षार्थी अंकित, संजीव, मनोज ने बताया कि रसायन शास्त्र के प्रश्न थोड़े कठिन थे। इसी प्रकार, परीक्षार्थी आकाश,सोनी, अंकिता ने बताया कि रसायन शास्त्र के कुछ प्रश्न उलझाने वाले थे। जिसका जवाब देने में परेशान हुई। वहीं, बॉयोलाजी के प्रश्न ठीक थे। इधर, एक परीक्षा केंद्र...