मुंगेर, अप्रैल 16 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। बुधवार को सीबीएसई की दसवीं की परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। जिसमें नगर के एससीएस डीएवी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय से कुल 131 परीक्षार्थियों में से 130 छात्र-छात्राएं सफल घोषित हुए, जिससे विद्यालय का परीक्षा परिणाम लगभग शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय की छात्रा गरिमा राज ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया। वहीं रिद्धिमा आर्या ने 96.2 प्रतिशत तथा हर्षित कुमार ने 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया।इसके अलावा स्वरूप आनंद (93.4%), जयस राज (90.6%) एवं संदेश कुमार (90.4%) ने भी 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। यह भी पढ़ें- डीएवी नंदराज का शत-प्रतिशत रिजल्ट, शुभा सेठ 9...