मुजफ्फर नगर, फरवरी 22 -- खतौली के एक स्कूल में चल रही सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा देने पहुंचे दसवीं के बच्चों की परीक्षा तीन घंटे देरी से शुरू हुई। परीक्षा देरी से शुरू होने पर बच्चे करीब सात घंटे तक स्कूल में ही रहे। पेपर में हुई देरी से बच्चों के अभिभावकों ने जमकर हंगामा किया। स्कूल प्रबंधक ने अभिभावकों को पेपर में हुई देरी के होने के कारण की जानकारी देकर हंगामा शांत कराया। शनिवार को सीबीएसई बोर्ड की दसवीं का अंग्रेजी का पेपर था। खतौली में तीन स्कूलों को सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा का परीक्षा केन्द्र बनाया हुआ है जिसमें गोल्डन हार्ट,मेपल्स एकेडमी और मॉडर्न पब्लिक स्कूल शामिल है। शनिवार को मॉडर्न पब्लिक स्कूल में पेपर देने छात्र पहुंच गए। बच्चे सही टाइम पर अपने परीक्षा कक्ष में चले गये। बच्चों के अभिभावक बच्चों को लेने स्कूल पहुंचे तो पता चला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.