मुंगेर, अप्रैल 17 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। सीबीएसई बोर्ड की दशमी परीक्षा में डीएवी जमालपुर विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यालय के छात्र अक्षित अग्रवाल ने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। उनके इस शानदार प्रदर्शन से विद्यालय में खुशी का माहौल है। इसके साथ ही अन्य विद्यार्थियों ने भी बेहतर अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। प्रमुख सफल विद्यार्थियों में तेजस्वी सिंह ने 94.6 प्रतिशत, कामाक्षी कुमारी ने 93.4 प्रतिशत, श्रेया कुमारी ने 93 प्रतिशत, साक्षी कुमारी ने 93 प्रतिशत, गरिमा ने 92.8 प्रतिशत, प्रकृति कुमारी ने 92.6 प्रतिशत, शांभवी ने 92.2 प्रतिशत, भावना कुमारी ने 92.2 प्रतिशत, मोहित खन्ना ने 91 प्रतिशत, सास्वत कुमार ने 91 प्रतिशत, आयुष राज ने 90.6 ...