नई दिल्ली, जून 2 -- Top News Today: कक्षा 12वीं की परीक्षा के मूल्यांकन और पुनर्मूल्यांकन पोर्टल में आई गंभीर तकनीकी खामियों को लेकर देशभर में मचे बवाल के बीच केंद्र सरकार ने सख्त कार्रवाई करते हुए सीबीएसई के चेयरमैन राहुल सिंह और बोर्ड के सचिव का तुरंत प्रभाव से तबादला कर दिया है। दूसरी ओर, अमेरिका-ईरान जंग के असर से एलपीजी सप्लाई प्रभावित हुई है। भारत में 5 किलो वाले छोटू सिलेंडर के दाम फिर बढ़ा दिए गए हैं, साथ ही होम डिलीवरी पर 25 रुपये अतिरिक्त शुल्क लगेगा। पढ़ें आज की बड़ी खबरें... OSM विवाद के बीच CBSE चेयरमैन राहुल सिंह का तबादला केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 12वीं की परीक्षाओं के मूल्यांकन और पुनर्मूल्यांकन पोर्टल में आई गंभीर तकनीकी खामियों को लेकर देशभर में उठे बवाल के बीच केंद्र सरकार ने सख्त कार्रवाई करते हुए ...