सीबीएसई गर्ल्स नेशनल हॉकी में श्रीराम विद्या मंदिर उपविजेता, बॉयज हॉकी टीम नेशनल के लिए करनाल रवाना
देहरादून, अक्टूबर 8 -- श्यामपुर। सीबीएसई गर्ल्स नेशनल हॉकी टूर्नामेंट में श्रीराम विद्या मंदिर श्यामपुर की अंडर-19 टीम उपविजेता रही। पंजाब के मेहता चौक स्थित एसजीजीएस खालसा अकादमी में एक से सात अक्तूबर तक आयोजित प्रतियोगिता में देश के विभिन्न जोन की सात टीमों ने हिस्सा लिया। हॉकी कोच बलविंदर सिंह ने बताया कि टीम ने लीग मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल में वेलम्मल विद्याश्रम, चेन्नई की टीम को 6-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में लिटिल एंजल पब्लिक स्कूल (प्रीतम हॉकी अकादमी), सोनीपत से मुकाबला हुआ। दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें सोनीपत की टीम विजेता रही। बलविंदर सिंह के अनुसार, फाइनल में श्रीराम विद्या मंदिर की खिलाड़ियों ने अनुशासित और रणनीतिक खेल का प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.