बोकारो, जुलाई 23 -- बोकारो ,प्रतिनिधि। सीबीएसई की ओर से आयोजित क्लस्टर-3 वॉलीबॉल टूर्नामेंट के अंडर-17 बालक वर्ग में क्रिसेंट पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सेकंड रनर-अप ट्रॉफी और 12 कांस्य पदक अपने नाम किए। यह प्रतियोगिता बिहार के कैमूर स्थित मानव भारती हेरिटेज स्कूल में आयोजित की गई थी। विद्यालय के एकेडमिक कोऑर्डिनेटर अक्षत गुप्ता ने विद्यालय परिसर में विजयी खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनकी उपलब्धि की सराहना की। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और टीम भावना का परिचय देते हुए प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है, जिससे विद्यालय का नाम गौरवान्वित हुआ है। उन्होंने टीम के सभी खिलाड़ियों के साथ खेल शिक्षक एवं कोच सुनील कुमार गोप और रानी कुमारी को भी इस सफलता के लिए बधाई दी। यह भी पढ़ें- वालीब...