भभुआ, जुलाई 18 -- बिहार और झारखंड के सीबीएसई विद्यालयों की 105 टीमों के 1400 खिलाड़ी पहुंचे ध्वजारोहण, फ्लैग मार्च, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उद्घाटन समारोह को बनाया यादगार (मैम के ध्यानार्थ/ओलंपियाड) भभुआ, नगर संवाददाता। चांद स्थित मानव भारती हेरिटेज स्कूल में शनिवार को सीबीएसई क्लस्टर- 3 वालीबॉल चैंपियनशिप- 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। यह भी पढ़ें- सीबीएसई क्लस्टर 3 की वालीबॉल चैंपियनशिप का आगाजप्रतियोगिता का आयोजन पांच दिवसीय प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों, शिक्षकों, अभिभावकों और खेल प्रेमियों की उत्साहपूर्ण मौजूदगी रही। प्रतियोगिता में बिहार एवं झारखंड के 100 से अधिक सीबीएसई विद्यालयों की 105 बालक एवं बालिका टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें 1400 से अधिक खिलाड़ी अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला खेल पदाधिक...