सीबीएसई क्लस्टर बॉक्सिंग में जीजीपीएस के अमित को चांदी
धनबाद, अगस्त 28 -- धनबाद। उत्तर प्रदेश के डालिम्स सनबीम, चकिया में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गुरु गोविंद सिंह पब्लिक विद्यालय धनबाद के 11वीं के छात्र अमित कुमार ने अंडर-19 वर्ग के 50 से 60 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीता है। अमित ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल, आत्मविश्वास और अनुशासन का परिचय देते हुए विद्यालय को गौरवान्वित किया। अमित अब राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए गुरुग्राम, हरियाणा जाएंगे। विद्यालय प्रबंधन अध्यक्ष तरसेम सिंह, सचिव एसपी सिंह, प्रधानाचार्य सुदीप कुमार ठाकुर, शिक्षकों समेत अन्य ने बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.