सहारनपुर, जुलाई 20 -- नानौता। हरिद्वार में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर-2026 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में ब्राइट होम पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में कक्षा 12 विज्ञान वर्ग के छात्र वैभव ने 300 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतकर आगामी अक्टूबर में पटियाला में होने वाले सीबीएसई नेशनल गेम्स के लिए क्वालीफाई कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। वहीं वैभव ने 800 मीटर दौड़ में भी कांस्य पदक हासिल किया। कक्षा 12 के छात्र उमैर ने ट्रिपल जंप प्रतियोगिता में कांस्य पदक अपने नाम किया। इसके अलावा वैभव, उमैर, आदित्य, सौरव और असद की टीम ने रिले दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता। यह भी पढ़ें- एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में जेपी को मिले तीन स्वर्ण पदक हरिद्वार से लौटने पर खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए ...