सीबीएसई क्लस्टर एथलेटिक्स में चमकी काजल सैनी
रुडकी, अगस्त 1 -- रुड़की, संवाददाता। कौशिक पब्लिक स्कूल इमलीखेड़ा की छात्रा काजल सैनी ने रुद्रा इंटरनेशनल स्कूल मेरठ में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर अंडर-19 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय, जनपद और उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया है। बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन सीबीएसई राष्ट्रीय अंडर-19 एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए हुआ है। प्रतियोगिता में काजल सैनी ने 1500 मीटर दौड़ में तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता, जबकि 3000 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक अपने नाम किया। यह भी पढ़ें- मॉडर्न एरा पब्लिक स्कूल की छात्रा देविका ने ट्रिपल जंप स्पर्धा में जीता रजत पदक यह भी पढ़ें- बालिका एथलेटिक्स में जैपुरिया बाबतपुर चैंपियन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.