सीबीएसई के 4100 छात्रों ने दी कंपार्टमेंट की परीक्षा
नोएडा, जुलाई 28 -- नोएडा संवाददाता। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कंपार्टमेंट परीक्षा मंगलवार को जिले के नौ परीक्षा कंद्रो पर कराई गई, जिसमें 4100 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। विभिन्न विषयों की परीक्षा देने पहुंचे अधिकांश छात्रों ने प्रश्नपत्र को आसान बताया। हालांकि अर्थशास्त्र विषय के कुछ बड़े प्रश्नों के उत्तर लिखने में छात्रों को परेशानी हुई। सेक्टर-168 स्थित शांति इंटरनेशनल स्कूल के छात्र शिव शर्मा ने सेक्टर-27 स्थित कैम्ब्रिज स्कूल परीक्षा केंद्र पर खाता विषय की परीक्षा दी। छात्र ने बताया कि इस बार का प्रश्नपत्र पिछली परीक्षा की तुलना में आसान रहा। अधिकांश प्रश्न तैयारी के अनुसार आए, जिससे इस बार अच्छे अंक आने और परीक्षा पास करने की पूरी उम्मीद है। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: चार केंद्रों पर आज होगी सीबीएसई कंपार्टमेंट की परीक्षा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.