जमशेदपुर, सितम्बर 25 -- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बोर्ड परीक्षाओं को लेकर 10वीं और 12वीं कक्षाओं के सैंपल पेपर जारी कर दिए हैं। परीक्षा का पूरा टाइम टेबल घोषित होने से पहले आए इन प्रश्न पत्रों से छात्रों को परीक्षा पैटर्न और मार्किंग स्कीम समझने में मदद मिलेगी। जो छात्र इन परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे हैं, वे सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से सैंपल पेपर देख और डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, शैक्षणिक सत्र के लिए प्रश्न पत्र के डिजाइन और मूल्यांकन के तरीकों में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है। यानी परीक्षा का पैटर्न पिछले साल जैसा ही रहेगा। साथ ही बोर्ड परीक्षा में सफलता प्राप्त करने और उत्तीर्ण होने के लिए सभी उम्मीदवारों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक अनिवा...