सीबीएसई के पुनर्मूल्यांकन पोर्टल पर आवेदन के लिए जूझे छात्र
नई दिल्ली, मई 19 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। सीबीएसई की ओर से 12वीं के छात्रों के लिए पुनर्मूल्यांकन पोर्टल पर आवेदन की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई, लेकिन सुबह इसे खोलने में छात्रों को काफी परेशानी से जूझना पड़ा। वहीं, बोर्ड का कहना है कि वेबसाइट ठीक से काम कर रही है। कई छात्रों ने दावा किया कि उन्हें इसके लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। पोर्टल धीरे चलने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर इसके खिलाफ बड़ी सख्या में शिकायत की। पोर्टल पर 12वीं क्लास के कई छात्र अपने अंकों के री-इवैल्यूएशन और वेरिफिकेशन के लिए अप्लाई करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उन्हें तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इनमें खाली पेज दिखना, लिंक का काम न करना और कैप्चा से जुड़ी समस्याएं शामिल थीं। कई छात्रों ने आरोप लगाया कि आवेदन विंडो खुलने के बाद वे पोर्टल को एक्सेस नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.