बरेली, फरवरी 28 -- सीबीएसई की परीक्षा नकलविहीन व शांतिपूर्ण कराने के लिए परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कराई जा रही है। शुक्रवार को सीबीएसई में कम्प्यूटर एप्लीकेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इंफार्मेशन टेक्नोलॉजी की परीक्षा हुई। सुबह 10.30 से दोपहर 12.30 बजे तक सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण परीक्षा हुई। सीबीएसई की सिटी कोऑर्डिनेटर ममता सक्सेना ने बताया कि कक्षा10वीं, 12वीं की परीक्षाएं सभी केंद्रों पर पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से हुई। 10वीं कक्षा में इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी विषय की परीक्षा 22 केंद्रों पर हुई, जिसमें 4335 में से 4304 छात्र शामिल हुए। इसी तरह कंप्यूटर एप्लिकेशन के लिए नौ केंद्रों पर 904 में से 901 छात्र और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के लिए 13 केंद्रों पर 1821 में से 1812 छात्र परीक्षा देने पहुंचे। वहीं कक्षा 12वीं के प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.