सुल्तानपुर, जनवरी 5 -- मोतिगरपुर ,संवाददाता। निश्शुल्क कोचिंग में परीक्षा की तैयारी कर रहे दस बच्चों ने सीबीएसई के आवासीय विद्यालय में चयनित होकर क्षेत्र का परचम लहराया है। सोमवार को भाजपा अध्यक्ष डा विनय प्रजापति ने बच्चों को सम्मानित किया। गोरसरा कैथाना उच्च प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक अरुण कुमार प्रजापति विद्यालय के इतर घूरीपुर गांव में एक किराए के मकान में कई गांव के बच्चों का परीक्षोपयोगी तैयारी वर्षों से कराते आ रहे हैं। हर बार बच्चे प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता पा रहे हैं। इस बार फिर उन्होंने आठवीं में पढ़ रहे गोरसरा, भैरोपुर, खनुहट, हांसापुर, धधुआ गांव के अनुसूचित जाति के 22 बच्चों की तैयारी कराकर श्रेष्ठा परीक्षा में आवेदन कराया था। 21 दिसंबर की परीक्षा के बाद 3 जनवरी को परिणाम आया तो उनमें से आल इंडिया रैंकिग में 10 बच्चे...