फरीदाबाद, मई 13 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी होते ही विद्यार्थियों और अभिभावकों में उत्साह देखने को मिला, लेकिन बोर्ड की वेबसाइट धीमी पड़ने से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। परिणाम घोषित होते ही हजारों विद्यार्थियों ने मोबाइल और कंप्यूटर पर एक साथ वेबसाइट खोलने का प्रयास किया, जिसके चलते साइट पर ट्रैफिक अचानक बढ़ गया और वेबसाइट बार-बार क्रैश होने लगी। विद्यार्थी लंबे समय तक अपने परिणाम का इंतजार करते रहे। कई बार वेबसाइट खुलने के बाद भी रिजल्ट पेज लोड नहीं हो रहा था, जबकि कुछ विद्यार्थियों को बार-बार सर्वर एरर का संदेश दिखाई देता रहा। यह भी पढ़ें- नतीजों में गिरावट, कॉमर्स में छात्रों का प्रदर्शन बेहतर इसके कारण विद्यार्थियों और अभिभावकों में बेचैन...