बरेली, दिसम्बर 30 -- बरेली। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) की बोर्ड परीक्षा के प्रैक्टिकल नए साल से शुरू होंगे। सीबीएसई के कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के प्रयोगात्मक परीक्षा एक जनवरी से होगी। इसके लिए बोर्ड की ओर से आवश्यक दिशा-निर्देश और परीक्षकों की जानकारी स्कूलों को जारी कर दी गई है।सीबीएसई सिटी कोऑर्डिनेटर ममता सक्सेना ने बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षाएं, प्रोजेक्ट और इंटरनल असेसमेंट एक जनवरी से 14 फरवरी तक आयोजित किए जाएंगे। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि हर विषय 100 अंकों का होगा, जिसमें थ्योरी, प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट व इंटरनल असेसमेंट के अंक सर्कुलर के अनुसार विभाजित किए जाएंगे। परीक्षकों की लिस्ट दी बोर्ड ने सभी स्कूलों से अपेक्षा की है कि वे निर्धारित समय सीमा में प्रैक्टिकल और इंटरनल असेसमेंट सही तरीके से पूरा करेंगे,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.