मेरठ, मई 14 -- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा इस वर्ष अपनाई गई नई मूल्यांकन व्यवस्था को स्कूलों और शिक्षकों ने सफल प्रयास बताया है। बोर्ड ने परीक्षा मूल्यांकन प्रक्रिया को पारदर्शी और अधिक सटीक बनाने के लिए एक समान प्रणाली लागू की, जिससे कार्य में स्पष्टता और भरोसा बढ़ा। सिटी कोऑर्डिनेटर सपना आहूजा और सुधांशु शेखर का कहना है कि शिक्षकों के अनुसार इस नई व्यवस्था से मूल्यांकन कार्य को प्रभावी ढंग से संचालित किया गया। इसके साथ ही मूल्यांकन प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक व्यवस्थित नजर आई। बोर्ड द्वारा पूरे सिस्टम को बेहतर तरीके से मैनेज किए जाने का परिणाम यह रहा कि सीबीएसई ने तय समय पर परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- सीबीएसई: 90 और 95 फीसद अंक पाने वाले छात्रों की संख्या घटी शिक्षा जगत से जुड़े लोगों का मानना है कि यह पहल ...