हापुड़, नवम्बर 20 -- जेएमएस वर्ल्ड स्कूल ने सीबीएसई की विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है। चार विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्रों ने मैडल जीतकर परचम लहराया है। स्कूल के स्पोर्ट्स ऑफिसर दीपांशु गर्ग ने बताया कि छात्रों ने सीबीएसई की चार विभिन्न प्रतियोगिताओं में मेडल प्राप्त किए हैं। इनमें क्रिकेट, वॉलीबॉल, खो खो और शूटिंग जैसे प्रमुख खेल शामिल हैं। क्रिकेट अंडर 17 बालक वर्ग में छात्र हर्षित तोमर ने जोन वन में गोल्ड मेडल प्राप्त कर नेशनल के लिए क्वालीफाई किया। वहां भी शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मैडल जीता। वॉलीबॉल अंडर-14, बालक वर्ग में टीम ने सिल्वर मेडल हासिल किया। खो खो अंडर 14 बालिका वर्ग में सिल्वर मेडल जीता। शानदार प्रदर्शन पर स्कूल प्रबंधन ने सभी विजेता खिलाड़ियों का सम्मान किया। मैनेजिंग डाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.