मुजफ्फर नगर, जून 25 -- मुजफ्फरनगर। एमजी पब्लिक स्कूल में शिक्षकों के कौशल विकास के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के क्षमता संवर्धन कार्यक्रम के तहत बुधवार को एक दिवसीय कार्यशाला हुई। क्लासरूम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल विषय पर आधारित इस कार्यशाला में शिक्षकों को एआई आधारित आधुनिक तकनीकों के माध्यम से शिक्षण प्रक्रिया को अधिक प्रभावी, रोचक और नवाचारपूर्ण बनाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने सीबीएसई से आए विषय विशेषज्ञों का स्वागत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यशाला के विभिन्न सत्रों में सीबीएसई के रिसोर्स पर्सन कैप्टन अनिल कुमार गुप्ता और राकेश कुमार ने शिक्षकों को डिजिटल प्लेटफॉर्म और एआई टूल्स के समुचित उपयोग की बारीकियां सिखाईं। उन्होंने बताया कि बदलते शैक्षिक परिदृश्य में तकनीक का उप...