बेगुसराय, अगस्त 31 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। दून पब्लिक स्कूल रामज़ानपुर की अंडर-14 फुटबॉल टीम ने सीबीएसई कलस्टर तृतीय चैम्पियनशिप में विजेता बनकर अपने विद्यालय और बेगूसराय जिले का नाम गौरवान्वित किया। इस उपलब्धि के साथ ही यह बिहार और झारखण्ड जोन की सर्वश्रेष्ठ टीम बन गई है। सीबीएसई राष्ट्रीय फुटबाॉल चैम्पियनशिप के लिए अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया है। अब यह टीम नोएडा में होने वाले राष्ट्रीय फुटबाॉल खेल में बिहार एवं झारखण्ड का प्रतिनिधित्व करेगी। प्राचार्य जीके सिंह ने कहा कि टीम की इस ऐतिहासिक सफलता के पीछे खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और नियमित अभ्यास का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विद्यालय के खिलाड़ियों ने कोच फैसल खान एवं मैनेजर देवेंद्र सिंह थापा के मार्गदर्शन और नेतृत्व में लगातार अभ्यास किया। यह भी पढ़ें- एमपीएस बना सीबीएसई क्ल...