सासाराम, मई 28 -- सासाराम,एक संवाददाता। सीबीएसई 12वीं बोर्ड का परिणाम आने के बाद से ही परीक्षार्थी कई तरह की परेशानियों का सामना कर रहे हैं। जिले में 30 सीबीएसई विद्यालयों का संचालन हो रहा है। विभिन्न विद्यालयों से मिली जानकारी के अनुसार अब तक लगभग 383 परीक्षार्थियों ने पुनर्मूल्यांकन को लेकर आवेदन किया है। जिसके लिए परीक्षार्थियों ने प्रति विषय 100 रुपये खर्च किए हैं। इससे पहले ऑन स्क्रीन मार्किंग देखने को लेकर 25 मई तक का समय बोर्ड द्वारा निर्धारित किया गया था। यह भी पढ़ें- सीबीएसई कक्षा12 में पुनर्मूल्यांकन के लिए 383 ने दिये आवेदन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...