बस्ती, फरवरी 28 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। यूपी बोर्ड और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की पांच विषयों की परीक्षाएं शनिवार को पहली पॉली में चल रही हैं। सीबीएसई में शनिवार को इंटरमीडिएट की रसायन विज्ञान विषय की परीक्षा हो रही है। सीबीएसई से मान्यता प्राप्त कुल 44 स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए जनपद में कुल 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा सुबह 10.30 बजे से शुरू होकर दोपहर 1.30 बजे तक चलेगी। इंटरमीडिएट में 12वीं में 4,676 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। वहीं यूपी बोर्ड में सुबह की पाली सुबह 8.30 से 11.45 बजे तक चलेगी। इसमें हाईस्कूल की संस्कृत विषय की परीक्षा चल रही है, जिसमें कुल 41 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं इंटरमीडिएट की कृषि अभियंत्रण, कृषि पशुपालन और पशु चिकित्सा विज्ञान का पेपर परीक्षार...