मेरठ, मार्च 10 -- सीबीएसई 12वीं में गणित के पेपर कुछ कठिन रहे। स्टैंडर्ड मैथ्स का पेपर मॉडरेट रहा और एमसीक्यू भी कुछ कठिन रहे। एप्लाइड मैथ्स के पेपर में दो सवाल आउट आफ सिलेबस बताए गए, जबकि पूरा पेपर सरल रहा। इस बारे में प्रोब इंस्टीटयूट के कपिल सेठी ने बताया कि स्टैंडर्ड मैथ्स का पेपर मॉडरेट रहा। पेपर लंबा भी रहा। औसत दर्जे के परीक्षार्थियों के लिए तो पेपर कठिन रहा होगा। एप्लाइड मैथ्स का पेपर सरल था लेकिन एक नंबर का एमसीक्यू और पांच नंबर का एक प्रश्न आउट आफ सिलेबस रहा। यह प्रश्न सिलेबस में नहीं है और जो हटा दिए गए हैं। बाकी पूरा पेपर सरल रहा।आईएससी 12वीं गणित का पेपर कठिनउन्होंने बताया कि बी और सी भाग सरल रहा, जबकि एक भाग कठिन रहा। कुल मिलाकर तीन प्रकार के गणित के पेपर औसत स्तर से कठिन थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...