नई दिल्ली, मई 27 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सीबीएसई की ओएसएम प्रणाली को लेकर जारी विवाद के बीच बुधवार को पूरे घोटाले के पीछे की सच्चाई उजागर करने के लिए स्वतंत्र न्यायिक जांच और एक विशेष जांच दल (एसआईटी) के गठन की मांग की। उन्होंने सवाल किया कि किस वजह से संदिग्ध अतीत वाली कंपनी को बोर्ड द्वारा ठेका दिया गया। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि सीबीएसई 12वीं की परीक्षा के परिणाम भारी गड़बड़ी से प्रभावित हुए हैं। इससे देशभर के लाखों छात्र और उनके माता-पिता सदमे में हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि हमेशा की तरह इस बार भी प्रधानमंत्री ने कोई जवाब नहीं दिया। सरकार ने कोई जवाबदेही तय नहीं की है। उन्होंने कहा, परीक्षा के लिए ऑन स्क्रीन मार्...