मथुरा, मार्च 12 -- मथुरा,एसोसिएशन ऑफ सीबीएसई एफिलिएटेड स्कूल्स, मथुरा द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह गोवर्धन चौराहा स्थित एक होटल में मनाया गया। इसमे जनपद के 50 से अधिक सीबीएसई विद्यालयों के संचालक, प्रबंधक एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे। समारोह में उपस्थित सभी विद्यालय संचालकों और अतिथियों का चंदन तिलक लगाकर तथा पटका पहनाकर स्वागत किया गया। इसके बाद सभी ने आपसी भाईचारे, सौहार्द और प्रेम का संदेश देते हुए फूलों से होली खेलकर होली पर्व की खुशियों को साझा किया। कार्यक्रम में राजीव इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक मनोज अग्रवाल व सी*बी*एस*ई के सिटी कोऑर्डिनेटर मथुरा शैलेंद्र ग्रेवाल ने सभी विद्यालय संचालकों को होली की शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा के क्षेत्र में आपसी सहयोग और समन्वय को और अधिक मजबूत बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्...