रांची, अगस्त 25 -- रांची। विकास विद्यालय में सीबीएसई क्लस्टर तीन के तहत चल रहे एथलेटिक्स मीट में मंगलवार को 3000, 600, 400, 800 व 100 मीटर की लंबी दौड़, जेवएलीन थ्रो, डिस्कस थ्रो, लॉन्ग जंप, ट्रिपल जंप, हाई जंप, शॉटपुट आदि में प्रतिभागियों ने दम दिखाया। प्राचार्य पीएस कालरा सीबीएसई के पर्यवेक्षक संतोष कुमार व तकनीकी अध्यक्ष अनवर हुसैन ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। बालिका वर्ग के हाई जंप में विकास विद्यालय की अद्वैता आरोही ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग के जेवएलीन थ्रो में ज्ञान भारती स्कूल के आनंद राज को स्वर्ण पदक मिला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...