गोरखपुर, अगस्त 17 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में चल रही सीबीएसई ईस्ट जोन टेनिस चैंपियनशिप 2026-27 के दूसरे दिन विभिन्न आयु वर्गों में रोमांचक मुकाबले हुए। अंडर-14 बालक वर्ग में ट्रिनिटी ग्लोबल स्कूल पटना ने जागरण पब्लिक स्कूल लखनऊ को 2-1, डीपीएस एल्डिको लखनऊ ने सर पदमपत सिंघानिया स्कूल कानपुर को 2-0 तथा आर्मी पब्लिक स्कूल प्रयागराज ने सेंट माइकल्स स्कूल पटना को 2-0 से हराया। कुनस्काप्सकोलन लखनऊ को वॉकओवर मिला। अंडर-19 बालक वर्ग में खेलगांव पब्लिक स्कूल प्रयागराज ने मेजबान जीडी गोयनका गोरखपुर को 2-0 से हराया। बालिका वर्ग में एसकेडी अकादमी लखनऊ और सेठ आनंद राम जयपुरिया स्कूल लखनऊ ने जीत दर्ज की। प्रतियोगिता 19 अगस्त तक चलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...