कोडरमा, अगस्त 12 -- चंदवारा, निज प्रतिनिधि। तिलैया डैम स्थित ग्रिजली स्कूल की छात्राओं ने सीबीएसई ईस्ट जोन गर्ल्स जूडो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल का नाम गौरवान्वित किया है। गुरुकुल मांटेसरी स्कूल, प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) में आयोजित प्रतियोगिता में स्कूल की खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण, तीन रजत व चार कांस्य सहित कुल नौ पदक अपने नाम किए।स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों में सिमरन पांडेय व अक्षिता यादव शामिल रहीं। कांस्य पदक राज लक्ष्मी, परी, एसिता गगरई व आद्या यादव ने अपने नाम किए। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर ग्रिज़ली विद्यालय ने अंडर-11 गर्ल्स जूडो टीम वर्ग में ओवरऑल रनर-अप का गौरव भी प्राप्त किया। विद्यालय की उपलब्धि को और महत्वपूर्ण बनाते हुए पांच छात्राओं ने सीबीएसई नेशनल जूडो चैंपियनशिप 2026-27 के लिए क्वालीफाई...