कोडरमा, अगस्त 31 -- चंदवारा निज प्रतिनिधि तिलैया डैम स्थित ग्रिजली विद्यालय के खिलाड़ियों ने सीबीएसई ईस्ट जोन जूडो चैंपियनशिप 2026-27 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता में विद्यालय के 18 खिलाड़ी शामिल हुए, जिन्होंने कुल 14 पदक अपने नाम किए। इनमें एक स्वर्ण, तीन रजत व दस कांस्य पदक शामिल हैं।स्वर्ण पदक हर्षित राज ने हासिल किया। रजत पदक विजेताओं में अरबाज हुसैन, बंटी कुमार यादव व अभिषेक यादव के नाम शामिल हैं। वहीं असद अब्बास, रिशांत कुमार, प्रियांशु कुमार, गोलू केसरी, अमन शेखर, ठाकुर चैतन्य सिंह, प्रेम कुमार, अस्मित राज, सचिन कुमार व आदर्श यादव ने कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर हर्षित राज, बंटी कुमार यादव, अरबाज हुसैन व अभिषेक यादव न...