जहानाबाद, मई 14 -- जहानाबाद, निज संवाददाता। सीबीएसई की बारहवीं बोर्ड परीक्षा 2026 में शांतिकुंज पब्लिक स्कूल,गिरजानगर, घोसी रोड, जहानाबाद के छात्र -छात्राओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। विद्यालय के मेधावी छात्र संस्कार कुमार ने 90.4 प्रतिशत अंक प्राप्त करके विद्यालय टॉपर बने।दूसरे स्थान पर खुशी जिनका प्राप्तांक प्रतिशत 82.2 प्रतिशत रहा।तीसरे स्थान पर अमरेश वर्मा,शिवानी कुमारी ,आदित्य कुमार एवं गौरव कुमार जिनका प्राप्तांक प्रतिशत क्रमश: 80% रहा। हमें यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि इस विद्यालय के तीन बच्चों ने गणित एवम् केमिस्ट्री में 100 में 100 अंक प्राप्त करके अपने अद्भुत क्षमता को प्रदर्शित किया।साथ ही करीब 30 बच्चों ने 70% एवं इससे ऊपर अंक प्राप्त करके विद्यालय परिवार को गौरवान्वित करने का कार्य किया। यह भी पढ़ें- सरस्वती शिशु विद्या...