सीबीएसई इंटरमीडिएट में वंशिका गुप्ता और रचित चंद्रा संयुक्त रूप से जिला टॉपर
पीलीभीत, मई 14 -- पीलीभीत। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इंटरमीडिएट का परीक्षाफल घोषित कर दिया है, जिसमें बेनहर पब्लिक स्कूल के रचित चंद्रा और लिटिल एंजिल्स स्कूल की वंशिका गुप्ता ने संयुक्त रूप से जनपद टॉपर बनकर गौरव हासिल किया। बेनहर पब्लिक स्कूल की मान्या गंगवार ने जनपद में द्वितीय और पावनी सहगल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मेधावियों को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी गई। जनपद में सीबीएसई बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए सात सेंटर बनाए गए थे, जिसमें पीलीभीत, पूरनपुर में तीन-तीन, बीसलपुर में एक सेंटर शामिल हैं। इन सेंटरों पर 1760 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 1738 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। सीबीएसई ने इंटरमीडिएट का परीक्षाफल घोषित कर दिया है। परीक्षाफल आने के बाद छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई। बेनहर पब्लिक स्कूल के रच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.