आजमगढ़, फरवरी 26 -- आजमगढ़, संवाददाता। सीबीएसई बोर्ड की दसवीं की साइंस विषय की परीक्षा बुधवार को जिले के 21 केंद्रों पर आयोजित कराई गई। इसमें 94 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सभी परीक्षा केंद्रों पर नकल रोकने के लिए एक-एक आब्जर्वर लगाए गए थे। सिटी कोआर्डिनेटर सपना सिंह ने बताया कि जिले में 21 केंद्रों पर सुबह साढ़े दस बजे से अपराह्न डेढ़ बजे तक परीक्षा हुई। दसवीं की साइंस विषय की परीक्षा में कुल 10433 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें 10339 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। 94 परीक्षार्थियों ने परीक्षा से किनारा काट लिया। शहर के चिल्ड्रेन सीनियर सेकेंडरी स्कूल बेलइसा, सेंट्रल पब्लिक स्कूल जाफरपुर, ज्याउद्दीन खान मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल बघरिया, आनंद मेमोरियल एकेडमी बिलरियागंज, सर्वोदय पब्लिक स्कूल घोरठ समेत कुल 21 केंद्रों पर परीक्षा हुई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.