सीबीएसई : 28 को होगी आठ केंद्रों पर 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा
मेरठ, जुलाई 22 -- सीबीएसई की कक्षा 12वीं (सीनियर सेकेंडरी) सप्लीमेंट्री परीक्षा 28 जुलाई को होगी। एमपीजीएस की प्रधानाचार्या व सीबीएसई सिटी कार्डिनेटर सपना आहूजा ने बताया कि मेरठ क्षेत्र में इस परीक्षा में लगभग 6,400 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे, जिनके लिए आठ परीक्षा केंद्र बनाए हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा का समय और संचालन बोर्ड परीक्षा की भांति ही रहेगा। सभी परीक्षार्थियों को प्रातः 9:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचेंगे। सुबह 10:00 बजे के बाद किसी भी विद्यार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। सुबह 10:15 बजे से 10:30 बजे तक प्रश्नपत्र पढ़ने का समय दिया जाएगा व उत्तर लिखने का समय प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक रहेगा। यह भी पढ़ें- CBSE Class 12 Admit Cards 2026: सीबीएसई 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 एडमिट का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.