मैनपुरी, मई 15 -- मैनपुरी। सीबीएसई द्वारा नई शिक्षा नीति के तहत आयोजित की जा रही कक्षा दसवीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा के अंतर्गत शुक्रवार को गणित विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। जिले में परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों में भारी उत्साह देखा गया, वहीं प्रशासन और बोर्ड द्वारा सुरक्षा एवं निष्पक्षता के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। सिटी कोऑर्डिनेटर डॉ. राम मोहन ने बताया कि जिले में कुल 5 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां परीक्षार्थियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से ही सुनिश्चित की गई थीं। आयोजित हुई कक्षा 10वीं की गणित विषय की परीक्षा में कुल 1752 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 134 विद्यार्थी अनुपस्थित पाए गए। यह भी पढ़ें- सीबीएसई मैट्रिक परीक्षा के पहले दिन 1117 परीक्षार्थी हुए शामिल शांति एवं कानून व्यवस्था ब...