पटना, अगस्त 28 -- सीबीएसई ने कक्षा 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद अंकों के सत्यापन, उत्तर पुस्तिका की स्कैन कॉपी और पुनर्मूल्यांकन की प्रक्रिया के लिए आवेदन की तिथि जारी कर दी है। बोर्ड के अनुसार कक्षा 12वीं की पूरक परीक्षा में शामिल विद्यार्थी 31 अगस्त से मूल्यांकन की गई उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन प्रति प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि एक सिंतबर निर्धारित की गयी है। सबसे पहले छात्र पसंद के विषय की स्कैन की गई उत्तर-पुस्तिकाओं के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद अन्य सुविधाओं के लिए आवेदन करने की अलग-अलग तिथि जारी की गई है। स्कैन कॉपी के लिए विद्यार्थियों को 100 प्रति विषय शुल्क देना होगा। अंकों के सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन प्रक्रिया सात सितंबर से आठ सितंबर तक चलेगी। अंकों के सत्यापन के ...