अलीगढ़, फरवरी 18 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा भी मंगलवार को 10वीं के गणित और 12वीं के एंटरप्रन्योरशिप के साथ शुरू हो गई। 22 केंद्रों पर 10वीं के छात्रों ने गणित की परीक्षा दी। परीक्षा देकर बाहर निकले छात्रों ने बताया कि गणित की परीक्षा कठिन रही। समय मैनेजमेंट न होने के कारण कई सवाल छूट भी गए। अलीगढ़ जनपद में सीबीएसई की कुल 22 केंद्रों पर परीक्षा कराई जा रही है। मंगलवार सुबह छात्र छात्राओं को गहन तलाशी के बाद प्रवेश दिया गया। सीसीटीवी की निगरानी में आयोजित परीक्षा में काई गड़बड़ी देखने को नहीं मिली। 10वीं में गणित की परीक्षा में 9335 छात्र छात्राएं शामिल हुए, वहीं 65 छात्र छात्राएं परीक्षा में गैरहाजिर रहे। 12वीं की एंटरप्रन्योरशिप की परीक्षा में 66 छात्र छात्राएं शामिल हुए। सीबीएसई कॉर्डिनेटर नंदिनी सिंह ने बताया ...