पटना, अप्रैल 12 -- केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) स्कूली शिक्षा में वोकेशनल कोर्स को बढ़ावा देने के लिए अप्रैल और मई में देशभर के बड़े संस्थानों में स्कूल प्राचार्यों के लिए एक्सपोजर विजिट आयोजित कर रहा है। इसी कड़ी में पटना स्थित फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (एफडीडीआई) में 25 अप्रैल को विशेष दौरा रखा गया है। सीबीएसई ने संबद्ध सभी स्कूलों में छठी कक्षा से ही कौशल शिक्षा को अनिवार्य कर दिया है। दौरे का उद्देश्य प्राचार्यों को फुटवियर डिजाइनिंग उद्योग से परिचित कराना है, ताकि वहां के बेस्ट प्रैक्टिसेज को वे स्कूल में कौशल शिक्षा के रूप में शामिल कर सकें। यहां विभिन्न जिलों के सीबीएसई से संबद्धता प्राप्त स्कूलों के प्राचार्य जूता डिजाइन, लेदर टेक्नोलॉजी और मैन्युफैक्चरिंग जैसी प्रक्रियाओं को देखेंगे और समझेंगे कि कैसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.