मैनपुरी, मई 21 -- सीबीएसई द्वारा आयोजित की जा रही कक्षा दसवीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा के तहत गुरुवार को सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों में खासा उत्साह देखा गया और वे निर्धारित समय पर केंद्रों पर पहुंचे। मैनपुरी जनपद के सिटी कोऑर्डिनेटर डॉ. राम मोहन ने परीक्षा के संबंध में विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि जनपद में परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए कुल 5 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहाँ परीक्षार्थियों की सुविधा, सुरक्षा और निष्पक्षता के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ पहले से ही सुनिश्चित की गई थीं। यह भी पढ़ें- दूसरे चरण की सीबीएसई मैट्रिक परीक्षा संपन्न बोर्ड परीक्षा में कुल 563 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 109 विद्यार्थी अनुपस्थित दर्ज किए गए। पर...