पटना, सितम्बर 22 -- शैक्षणिक सत्र 2026-27 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए उम्मीदवारों की सूची (एलओसी) जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सीबीएसई स्कूल 24 सितंबर से 21 अक्तूबर तक विद्यार्थियों का ऑनलाइन डेटा और परीक्षा शुल्क जमा कर सकेंगे। यह भी पढ़ें- सीबीएसई 10वीं 12वीं परीक्षा 2027 के सैंपल पेपर और मार्किंग स्कीम जारी, कैसे और कहां से करें डाउनलोडपरीक्षा शुल्क टू बोर्ड पॉलिसी के तहत 10वीं के सभी नियमित विद्यार्थियों के लिए फरवरी-मार्च में होने वाली पहली बोर्ड परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य है। दूसरी परीक्षा के लिए एलओसी पहली परीक्षा के बाद भरा जाएगा। देश के स्कूलों में पांच मुख्य विषयों के लिए प्रति विद्यार्थी 16 सौ रुपये परीक्षा शुल्क निर्धारित है। अतिरिक्त विषय के लिए 320 रुपये देने होंगे। नेपाल के स्कूलों में 5 विषयों की फी...