आजमगढ़, फरवरी 28 -- आजमगढ़, संवाददाता। सीबीएसई बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षा शनिवार को सकुशल संपन्न हुई। परीक्षा में 6420 परीक्षार्थी शामिल हुए। 122 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सिटी कोआर्डिनेटर सपना सिंह ने बताया कि दसवीं, बारहवीं की परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में सुबह साढ़े दस बजे से डेढ़ बजे तक हुई। दसवीं की संस्कृत विषय की परीक्षा हुई। जिसमें पंजीकृत 37 में से 36 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। बारहवीं की केमेस्ट्री विषय की परीक्षा हुई। जिसमें पंजीकृत 6506 में से 6384 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 121 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। परीक्षा के दौरान प्रत्येक केंद्र पर नकल रोकने के लिए आब्जर्वर की तैनाती की गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...