सीबीएसई : डिजिटल की जगह शिक्षक सीधे करेंगे अभिभावकों से संवाद
पटना, अगस्त 28 -- सीबीएसई स्कूलों में अब बच्चों के साथ माता-पिता की भी काउंसिलिंग की जाएगी। अभिभावकों को उनके बच्चों के डिप्रेशन, मानसिक तनाव, सेल्फ हार्म और नशे के शुरुआती संकेत को पहचानना सिखाया जाएगा। डिजिटल संवाद की जगह स्कूल प्रशासन अब अभिभावकों से आमने-सामने की बैठकों को प्राथमिकता देने की तैयारी में है। सीबीएसई ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए संशोधित पैरेंटिंग कैलेंडर जारी किया है। इसमें सुप्रीम कोर्ट के आदेश और नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के साथ हुए समझौते को भी शामिल किया है। स्कूल प्रबंधकों को विशेष कार्यशाला में माता-पिता को बच्चों के डिप्रेशन, स्कूल जाने से डरने, व्यवहार में अचानक बदलाव और खुद को नुकसान पहुंचाने जैसे चेतावनी संकेत को पहचानने के बारे में बताने को कहा गया है। बच्चों में भावनात्मक उतार-चढ़ाव को बिना घबराए सहानुभूत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.