पटना, मई 19 -- केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा के बाद की सेवाओं से संबंधित जरूरी सूचना जारी की है। बोर्ड ने परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन प्रतियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि में विस्तार किया है। अब स्कैन कॉपी प्राप्त करने के लिए विद्यार्थी 23 मई की मध्य रात्रि तक आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले इसकी अंतिम तिथि 22 मई थी। यह निर्णय सीबीएसई की वेबसाइट पर पोस्ट-वेरिफिकेशन सुविधाओं में आई तकनीकी समस्या के कारण लिया गया है। बोर्ड ने छात्रों को पर्याप्त समय देने के उद्देश्य से यह कदम उठाया है। यह भी पढ़ें- CBSE: क्या री-इवैल्यूएशन से बढ़ सकते हैं आपके नंबर? आवेदन करने से पहले जान लें सीबीएसई के नियम बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज ने इस बात की ज...