बरेली, मार्च 24 -- सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन(सीबीएसई) अब काउंसलर की परीक्षा लेगा। सीबीएसई की ओर से स्कूल काउंसलरों और वेलनेस शिक्षकों के लिए ऑनलाइन रिमोट इन्विजिलेशन परीक्षा को लागू किया है। इसके लिए सीबीएसई ने स्कूलों के शिक्षकों डेटा अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। सीबीएसई की ओर से जारी सर्कुलर में कहा गया है कि इस परीक्षा के माध्यम से देशभर के स्कूलों में तैनात लगभग 10 हजार काउंसलरों का आकलन किया जाएगा। यह परीक्षा चरणबद्ध तरीके से आयोजित की जाएगी। परीक्षा के माध्यम से बोर्ड काउंसलरों के कौशल, नैतिक समझ और व्यवहारिक क्षमता का भी मूल्यांकन करेगा। ताकि काउंसलर छात्रों की मानसिक, भावनात्मक और सामाजिक जरूरतों को बेहतर तरीके से समझकर उनकी मदद कर सकें। परीक्षा एआई आधारित डिजी-एग्जाम प्लेटफॉर्म पर आयोजित की जा रही है। इससे परीक्षा प्रक्...