बदायूं, फरवरी 22 -- बदायूं, संवाददाता। सीबीएसई हाईस्कूल के अंग्रेजी विषय की परीक्षा शनिवार को सात केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुयी। परीक्षा के दौरान आंतरिक सचल दल ने कक्षों का जायजा लिया। पेपर बढ़िया होने पर परीक्षार्थी खुश नजर आये। परीक्षार्थियों का कहना था कि पेपर बढ़िया हो रहे हैं। सीबीएसई की परीक्षा एचपी इंटरनेशनल, ब्लूमिंगडेल स्कूल, मदर एथीना स्कूल, एपीएस उझानी ,बाबा इंटरनेशनल बिल्सी, केंद्रीय विद्यालय शेखूपुर समेत सात केंद्रों पर जारी है। शनिवार को इन केंद्र पर सुबह 10 बजे से डेढ़ बजे तक हाईस्कूल के अंग्रेजी विषय की परीक्षा संपन्न हुयी। परीक्षा नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण ढंग से सीसीटीवी की निगरानी में करायी जा रही है। अब तक किसी भी केंद्र से कोई गड़बड़ी उजागर नहीं हुयी है न ही कहीं नकलची पकड़ा गया है। सभी परीक्षा केंद्रों पर प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.