मिर्जापुर, मई 20 -- मिर्जापुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) के 10वीं के छात्रों का सेकेंड टर्म की परीक्षा मंगलवार को जनपद के तीन परीक्षा केंद्रों पर हिन्दी विषय की परीक्षा सुबह 10:30 से 1:30 बजे तक आयोजित की गई। परीक्षा में कुल 112 छात्र-छात्राएं पंजीकृत रहे। जिनमें 95 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। जबकि 17 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। सीसी टीवी कैमरे के बीच परीक्षा हुई। नगर के लालडिग्गी स्थित लायंस स्कूल,डैफोडिल्स एवं चुनार नगर के नागरपुर स्थित डा. सविता मेमोरियल ग्लोबल अकेडमी में परीक्षा आयोजित की गई। सीबीएसई बोर्ड के सिटी को-आर्डिनेटर एवं लायंस स्कूल के प्रधानाचार्य डा.एनके पांडेय ने बतायाकि सभी केंद्रों पर नकल विहीन परीक्षा आयोजित की गई। यह भी पढ़ें- 393 छात्र-छात्राओं ने दी हिंदी व फ्रेंच विषय की परीक्षा य...