नई दिल्ली, मई 13 -- नई दिल्ली। सीबीएसई ने परीक्षा परिणाम के बाद छात्रों के लिए सुविधाओं और सप्लीमेंट्री परीक्षा से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सप्लीमेंट्री परीक्षा 15 जुलाई को एक ही दिन में आयोजित की जाएगी। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली के कारण अब टोटलिंग या पोस्टिंग त्रुटियों की संभावना लगभग समाप्त हो गई है, हालांकि छात्रों के लिए पुनर्मूल्यांकन की सुविधा पूर्व वर्षों की तरह जारी रहेगी। सीबीएसई के अनुसार, पोस्ट रिजल्ट सुविधाएं जल्द शुरू की जाएंगी। इस संबंध में अलग से विस्तृत परिपत्र जारी किया जाएगा। सभी आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अंतिम तिथि के बाद किसी भी प्रकार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे निर्धारित सम...