नई दिल्ली, अप्रैल 15 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता सीबीएसई ने इस बार 10वीं की परीक्षा में कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। ऐसा पहली बार है जब सीबीएसई ने एक ही दिन में सबसे बड़ी परीक्षा आयोजित की। बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 फरवरी को आयोजित परीक्षा में कुल 24,95,022 उम्मीदवारों की परीक्षा एक साथ आयोजित की, जो एक ही दिन में आयोजित की गई अब तक की सबसे बड़ी परीक्षा थी। इस दिन 10 लाख से अधिक कमरे और 20 लाख से अधिक निरीक्षक उपयोग किए गए।नंबर गेम:सीबीएसई 10वीं की बोर्ड परीक्षा में नंबर गेमकुल स्कूल- 27,339पंजीकृत छात्र- 24,71,777छात्र और विषय जिनकी परीक्षा आयोजित की गई- 1,63,01,356परीक्षा केंद्र-8,074केंद्र अधीक्षक -8,074उप-केंद्र अधीक्षक -8,074परीक्षा के लिए उपयोग किए गए कक्षा-कक्ष- 1,04,495निरीक्षक - 2,08,991प्रस्तावित विषय- 84मूल्यांक...